रेडक्रॉस ने छत ढकने को दिया तिरपाल

बागेश्वर

रेडक्रॉस सोसायटी इन दिनों जरूरतमंद लोगों को कंबल तथा तिरपाल आदि वितरण कर रही है। शुक्रवार को सोसायटी की टीम ग्राम प्रियापानी कनेड़ी पहुंची। यहां उन्होंने सर्दियों से बचने के लिए कंबल, बर्तन सेट तथा एक टूटे मकान को ढकने के लिए तिरपाल आदि वितरण किया। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि राहत सामग्री प्रेमा देवी, सावित्री देवी व विमला देवी के परिजनों को सौंपी। इस मौके पर सोसायटी के सदस्य उमेश जोशी, डीएल वर्मा, कैलाश खुल्बे, शंकर लाल टम्टा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *