पुलिस‌ ने किया गोष्ठी का आयोजन

पिथौरागढ़

एएचटीयू व एनएनटीएफ की टीम ने डीडीहाट ब्लाक सभागार में बाल संरक्षण सेवा के तहत गोष्ठी में प्रतिभाग कर बाल संरक्षण व नशा मुक्ति की लोगों को जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व कोतवाली पुलिस ने डीडीहाट ब्लाक सभागार में आयोजित बाल संरक्षण के तहत गोष्ठी में भाग लिया। गोष्ठी में ग्राम प्रधानों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम को बाल श्रम, भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए भी जागरूक किया। टीम ने नशे‌ के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों से नशे की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला अपराध, मानव तस्करी व साइबर क्राइम व उससे बचाव के बारे में बताया गया। इस दौरान एएचटीयू हेड कांस्टेबल दीपक खनका, रणवीर कम्बोज, निर्मल किशोर, जिला प्रोबेशन से पूजा वल्दिया, अंकुर जोशी, चाइल्ड हेल्पलाइन से उर्मिला कार्की, कार्ड संस्था से ललिता पंत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *