जमीन धोखाधड़ी में एक पर मुकदमा
देहरादून
एक व्यक्ति ने जमीन की पूरी कीमत दिए बिना रजिस्ट्री अपने नाम कर दी। बाद में जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस ने जमीन स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लूंठी के अनुसार थान सिंह रावत निवासी भाऊवाला ने तहरीर दी कि 16 जून 2023 को उन्होंने अपनी जमीन बचने के लिए नीरज निवासी पंडितवाड़ी से बात की। भूमि का सौदा 20.71 लाख में तय हुआ। इसमें से उन्हें तीन लाख रुपये आईएमपीएस के माध्यम से दिए गए। बाद में नीरज ने उन्हें आठ लाख और 9.71 लाख के दो चैक दिए। इनमें से एक चैक बाउंस हो गया। जबकि इससे पहले ही नीरज के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई थी। आरोप है कि इस बीच आरोपी ने जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। आरोप है कि इसका विरोध करने पर अब नीरज जान से मारने की धमकी दे रहा है।
