कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 27 को होगा
रुड़की
बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मरगूब कुरैशी को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस विजय पताका लहराएगी। बताया कि 27 जनवरी को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भाग लेंगे।मंगलवार को मोहल्ला किला स्थित अपने आवास पर कांग्रेस नेता मरगूब कुरैशी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा उन्हें प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर हरिद्वार जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कहा कि वह हमेशा कांग्रेस से ही जुड़े रहे हैं।
