विश्व रक्तदाता दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

रुडकी

रोट्रेक्ट क्लब रुडक़ी मिडटाउन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो ने बढ़चढक़र भागीदारी की। रक्तदान शिविर में 30 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है यह बड़ा ही पुण्य का कार्य है। यह गंभीर रूप से बीमार लोगों को रक्तदान के माध्यम से जान बचाई जा सकती है। इसलिए इस शिविर के आयोजन का महत्व एक बढ़ जाता है। समय-समय पर इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन कर सभी लोगों को इस में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। रक्तदान शिविर में सिविल अस्पताल ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्तदान एकत्र किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आकाश जैन, सचिव चेतन तायल, कार्यक्रम संयोजक विपुल मदान, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रजत सैनी , पवन कश्यप जगन दुआ, ईशान गोयल, अमन अरोड़ा, गौरव गांधी, प्रयागराज, तुषार दुआ व ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *