प्रोफेसर के घर चोरी में साफ सफाई करने वाली महिला गिरफ्तार

देहरादून

।श्री महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसोसिएशन प्रोफेसर के घर चोरी में पुलिस ने घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से पुलिस ने चोरी किए गए करीब आठ लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को वारदात के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रोफसर डा. संजय साधु ने बीते 10 मार्च को घर से सोने हार, कुछ अन्य गहने और बीस हजार रुपये नगदी चोरी होने का केस पटेलनगर थाने में दर्ज कराया। शक जताया कि उनके घर में हुई इस वारदात के बाद ब्रह्मपुरी, पटेलनगर से आने वाली नौकरानी ललिता कुमारी गायब है। पुलिस ने तलाश करते हुए ललिता साहनी (26) मूल निवासी नोनफारा, पेयर, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार को नोएडा से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किए गए गहने बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला घटना से करीब दो महीने से पहले से प्रोफेसर के घर में काम कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *