अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रुडकी

मंगलवार को शहर चौकी पर तैनात सिपाही अजीत तोमर तथा प्रवीण कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह मोहल्ला खालसा से निकलकर गांव लिब्बरहेडी वाले रास्ते पर पहुंचे तभी उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित पुत्र शेखर निवासी मोहल्ला खालसा कोतवाली मंगलौर बताया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *