डीएम कर्मेंद्र सिंह ने ईवीएम व वीवीपैट मशीन का किया निरीक्षण

हरिद्वार

डीएम कर्मेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के वेयर हाउस में रखे ईवीएम और वीवीपैट मशीन का निरीक्षण किया। त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम ने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी को मैनुअल के अनुसार ईवीएम वीवीपैट के भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा को लेकर सभी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम पीएल शाह, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष बिन्दर पाल, सीपीआई (एम) से राजीव गर्ग, बीएसपी के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, तुलसी राज बीएसपी और धनराज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *