नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी होम्योपैथिक दवाई

ऋषिकेश

शनिवार को नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के सहयोग से शीशमझाड़ी, इंद्रा नगर, श्यामपुर, गंगा नगर, निर्मल आश्रम आदि जगहों पर 500 लोगों को होम्योपैथिक दवाओं का विरतण किया। ट्रस्ट संस्थापक नीरजा गोयल ने कहा कि कोविड महामारी में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह दवाइयां जरूरी हैं। डॉ. विनय कुडिय़ाल ने बताया कि प्रतिरोधक क्षमता की कमी न हो, इसके लिए जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय देहरादून की ओर से निर्देश मिले है। इसी के तहत अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर प्रभारी खेल अधिकारी टिहरी ऋतु जैन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *