निशंक के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

ऋषिकेश

भाजपाइयों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का जन्मदिन रक्तदान कर मनाया। उन्होंने सांसद डा. निशंक की दीर्घायु की कामना की। गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भाजपाइयों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि सांसद डा. रमेश पोखरियाल बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को रक्तदान के फायदे के बारे में बताया। भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि रक्तदान के जरिए शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही कई लोगों की जान भी बचाई जा सकती है। शिविर में 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सभी ने डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की दीर्घायु की कामना की। मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक सरोज डिमरी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष राकेशचंद, महामंत्री सुमित पंवार, जयंत किशोर शर्मा, ऋषि राजपूत, नर्मदा सेमवाल, राहुल दिवाकर, भूपेंद्र राणा, राजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *