स्मैक तस्कर को 27 दिन की जेल
चम्पावत
अदालत ने स्मैक तस्कर को 27 दिन की जेल की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर 20 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मिली जानकारी के अनुसार बनबसा पुलिस ने अक्टूबर 2020 में चेकिंग के दौरान जगबुड़ा पुल के पास पाटन पाटनी लोहाघाट निवासी विनीत जोशी के पास से 12.20 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों की बहस की सुनने के बाद अदालत ने दोषी विनीत को 27 दिन जेल की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपया जुर्माना लगाया। जेल में बिताई अवधि को सजा में समाहित किया गया है। दोषी 27 दिन में रहा था। अभियोजन पक्ष की ओर से तनुजा वर्मा ने पैरवी की।
