आरोपियों ने हमला कर बनाया फैसले का दबाव, केस दर्ज

रुड़की(आरएनएस)।  जमानत पर बाहर आए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपी पुराने मुकदमे में फैसला करने का दबाव भी बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा गांव निवासी इरफान अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की सुबह पीड़ित अपने साथी ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली के साथ एक बैठक पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही चार आरोपी आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों को गंभीर चोट आई है। एक आरोपी 19 मार्च को ही जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया है। उसके द्वारा पुराने मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *