मैं कसम खाकर कहता हूं, सिंगल हूं:मिजान जाफरी

जावेदी जाफरी के बेटे मिजान जाफरी इन दिनों दो कारणों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक ओर जहां वो शिल्पा शेट्टी के साथ ‘हंगामा 2Ó फिल्म में नजर आने वाले हैं, वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ उनकी डेटिंग की खबरें भी खूब चर्चा में हैं। मिजान ने अब एक इंटरव्यू में नव्या संग अपने रिश्तों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ‘खुद के सिर की कसमÓ खाकर कहा कि वह सिंगल हैं और अभी किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।
मिजान ने कहा, ‘मैं अपने सिर की कसम खकर कहता हूं, मैं सिंगल हूं। मैंने पहले भी यह कई बार कहा है कि ये सब बस अफवाह हैं। मैं अब ऐसी बातों पर विराम लगाना चाहता हूं, इसलिए आखिरी बार फिर कह रहा हूं, इस पर बहुत हंगामा हो चुका है। इसलिए मैं अब इस मुद्दे से दूर ही रहूंगा।Ó
उन्होंने कहा, ‘यह नव्या के साथ नाइंसाफी है। मुझे लगता है कि कोई भी जो इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है, उसके बारे में इस तरह की बातें करना गलत है। मेरे और नव्या के बीच ऐसा कुछ नहीं है। न ही मेरे और नव्या के बीच कोई ‘अजीबÓ बात भी है। हमारे अच्छे रिश्ते हैं और मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता।Ó
मिजान जाफरी ने बॉलिवुड में 2019 में ‘मलालÓ फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म को मंगेश हडवाले ने डायरेक्ट किया था। जबकि फिल्म की कहानी संजय लीला भंसाली, संजीव और मंगेश हडवाले ने मिलकर लिखी थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने को-प्रड्यूस भी किया था। फिल्म में मिजान के अपॉजिटि शर्मिन सहगल थीं।
‘हंगामा 2Ó मिजान की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म को जहां प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं इसमें मिजान के अपॉजिट प्रणिता सुभाष हैं। इस फिल्म के साथ शिल्पा शेट्टी भी फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। ‘हंगामा 2Ó साल 2003 में रिलीज ‘हंगामाÓ का सीच्ल है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में 1994 में रिलीज ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ीÓ के गाने ‘चुरा के दिल मेराÓ को रीक्रिएट भी किया गया है। गाने का वीडियो रिलीज हो गया है और शिल्पा शेट्टी की अदाएं एक बार फिर फैन्स को दीवाना बना रही हैं। फिल्म 23 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *