गंगा की लहरों में लापता हुआ बालक, मां को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

हरिद्वार

गंगा में नहाते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया।  चार वर्षीय एक बालक गंगा की तेज धार में बह गया। बेटे को डूबते देख मां ने भी खुद को गंगा की लहरों में झोंक दिया। मौके पर ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल और कांस्टेबल अनिल चौहान ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए महिला को सकुशल बचा ​ली । लेकिन बालक गंगा की तेज लहरों में लापता हो गया।

घटना त्रिवेणी घाट के पास की बताई जा रही है, जहां मां अपने बेटे के साथ गंगा स्नान के लिए आई थी। अचानक बालक गहरे पानी में चला गया और बहने लगा। मां चीखते हुए बेटे को बचाने के लिए खुद भी गंगा में कूद पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख घाट पर तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए।

महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बालक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और जल पुलिस की टीमें बालक की तलाश में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने बार-बार गंगा में सावधानीपूर्वक स्नान की अपील की है, खासकर छोटे बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल और कांस्टेबल अनिल चौहान की त्वरिता से एक जान तो बच गई, लेकिन बालक का गंगा में इस तरह लापता हो जाना एक गहरा सदमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *