ई-रिक्शा को टक्कर मारने के आरोपी थार चालक पर केस

काशीपुर

एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। घायल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने थार गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी विशाल ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 19 अगस्त को सुबह 11 बजे करीब उसके पिता बॉबी सागर ई-रिक्शा से सवारी लेकर जा रहे थे। तभी संडे मार्केट रोड, जसपुर खुर्द के पास एक थार गाड़ी ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *