गांव के विकास के लिए ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुई प्रधानों की कार्यशाला

गौरीगंज ।
अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में आज ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव पंचायत की योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर पहुंचाने के लिए प्रधानों की मौजूदगी में पंचायती राज विभाग ने कार्यशाला आयोजित की कार्यशाला में अमेठी के दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे कार्यशाला के दौरान प्रोजेक्टर के जरिए उन्हें गांव पंचायत में विकास करने के लिए साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण के बाद उन्हें गांव के विकास करने में काफी सहूलियत मिलेगी
प्रशिक्षण दे रहे स्वच्छ भारत मिशन के डीसी आरपी सिंह ने बताया कि यह ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग  एक कार्यशाला आयोजित कर रहा है इस कार्यशाला में गांव पंचायत में गठित होने वाली समितियां गांव पंचायत में होने वाले विकास कार्य के साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है कोरोना महामारी के कारण इस कार्यशाला में सीमित संख्या में एक एक बार में ग्राम प्रधानों को बुलाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है इस कार्यशाला के बाद गांव में विकास कार्य करने के लिए प्रधानों को काफी सहूलियत मिलेगी वही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्राम प्रधान अश्वनी पांडे ने बताया कि यह एक अच्छी कार्यशाला है इस कार्यशाला में आंगनबाड़ी में पोषाहार वितरण की निगरानी के साथ गांव पंचायत में विकास करना बच्चों को स्कूल भेजना उनसे बाल श्रम नहीं  करवाना है  जैसी बहुत सी जानकारी इस कार्यशाला में हमें मिली यह एक अच्छी कार्यशाला है वही प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला ग्राम प्रधान अनुपमा सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में बहुत लाभ है इस कार्यशाला में हमें सारी  समितियों के बारे में पता चला कितना फंड आता है वह पता चला गांव में कैसे विकास कार्य किया जा सकता है इन सब चीजों की जानकारी हमें हुई हम  पहली बार ग्राम प्रधान चुने गए हैं हमारे लिए  यह एक अच्छी कार्यशाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *