254 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रुद्रपुर।

शक्तिफार्म में कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में 254 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ व नवतेज पाल सिंह ने लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। सोमवार को टैगोरनगर में पूर्व उपप्रधान आनंद सरकार समेत दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस विधानसभा प्रभारी परिमल राय, पूर्व विधायक नारायण पाल के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बेहड़ व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिंह ने कहा कि विकास विरोधी भाजपा सरकार को आगामी चुनाव के दौरान युवा मुंहतोड़ जवाब देगा। इस मौके पर उत्तम आचार्य, रमेश राय, किशोर राय, विपिन खोलिया, अजय कुमार गांधी, आनंद सरकार, अजीत हीरा, कमलेश माझी, सुखदेव सोनी, अमल सरकार, राजकुमार मजूमदार, प्रफुल्ल दास, अजय हालदार, पंकज हीरा, प्रवीर मजूमदार, दिलबाग सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *