सिडकुल पुलिस ने चोरी की साजिश रचते चार युवकों को दबोचा

हरिद्वार

सिडकुल पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले औजार और एक आई 10 कार बरामद की है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि सिडकुल पुलिस टीम को एचआर नंबर की कार संदिग्ध अवस्था में घूमती दिखाई दी। टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें हथौड़ा, छैनी, प्लास और पेचकस जैसे चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे चोरी की योजना बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *