राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना में बीएचईएल हरिद्वार को प्रथम पुरस्कार

हरिद्वार

राजभाषा कार्यान्वयन और हिंदी के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएचईएल हरिद्वार इकाई को राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना(वर्ष 2024-25) के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महारत्न कंपनी बीएचईएल में राजभाषा उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में हरिद्वार इकाई के प्रयासों के बाद मिला है। कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान बीएचईएल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने यह पुरस्कार हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार को प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *