हड़ताल पर उतरे बिजली कर्मचारी
श्रीनगर गढ़वाल।
14 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ऊर्जा के तीनों निगमों के अधिककारी, कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल के तहत यहां ऊर्जा निगम से जुड़े कर्मचारियों ने विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इं. अनिल गोसाईं ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन की हठधर्मिता के कारण सभी बिजली कर्मचारियों को अपनी मांगों को मनाने के लिए एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए विवश होना पड़ रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल के पहले ही दिन से जगह-जगह उपभोक्ताओं के सामने दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। हड़ताली कर्मियों ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने स्तर से मोबाइल फोन की चार्जिंग, टॉर्च, मोमबत्ती आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिससे विद्युत बाधित होने की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े। कहा संयुक्त मोर्चा हड़ताल नहीं करना चाहता था लेकिन मोर्चा अपनी उचित मांगों एवं पूर्व में मिल रही व्यवस्थाओं को हटाए जाने एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित न किए जाने के कारण हड़ताल के लिए बाध्य हो गया है। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के संरक्षक जगतराम भट्ट, संविदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, सीएस कुमार, आशा बिष्ट, पूजा, मुन्नी राणा, मीना चौधरी, पार्वती देवी, सरस्वती देवी, रामेश्वरी देवी, आनंदी देवी, श्यामा देवी, दुर्गा देवी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी, विजय सिंह बिष्ट, सुरेंद्र नौटियाल, शिवपाल सिंह, कैलाश चंद्र, अमित चमोली, जितेंद्र कुमार, दीपक गुसाईं, रोहित, रवि कुमार, भगवती चरण रावत, सुनील रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, अमित चमोली, विद्याधर, राजेंद्र प्रसाद, श्रीकृष्ण गोपाल, स्वरूप सिंह, राम सिंह मीणा, कादिर, महेश गिरी आदि मौजूद रहे।
