5.03 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

पथरी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे 5.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। यह कार्रवाई उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत की गई। फेरूपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, तभी घिस्सुपुरा तिराहे के पास एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी सैफ अली पुत्र लियाकत निवासी घिस्सुपुरा पथरी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल नरेश बहुगुणा, बालक राम व वीरेंद्र चौहान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *