बिजली चोरी कर रहे उपभोक्तओं पर केस दर्ज

रुड़की

ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार देर शाम को क्षेत्र में छापेमारी कर आठ घरों से बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता ने बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि अवर अभियंता शिवम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हबीबपुर नवादा और रोलाहेडी गांव में बिजली चोरी की शिकायत के बाद शनिवार को छापेमारी की गई। टीम ने मौके से गांव के आठ लोगों को रंगेहाथों बिजली चोरी करते पकड़ लिया। अवर अभियंता ने बिजली चोरी के आरोपी उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही दूसरी ओर अवर अभियंता गोपाल सैनी ने भी फरान त्यागी गेस्ट हाउस में एलटी लाइन पर कटिया डाल कर बिजली चोरी होती पकड़ी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *