खेल महाकुंभ 2025: भलसवागाज में ग्रामीण और शहरी खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

चुड़ियाला
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज के खेल मैदान पर कल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का सफल आयोजन किया गया इसका समापन भी विधालय के खेल मैदान में हुआ । इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत भलसवागाज के विधालय ओर ओपन में अंडर -14 व अंडर- 19 आयु के बालक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स,खो-खो, कब्बड्डी, मुर्गा झपट, चक्का फेंक,बांद्रा फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थी । प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुंडीर व प्रबंधक डॉ नरेन्द्र सिंह खेल संयोजक विनय त्यागी सह संयोजक सोनाली कोहली शिक्षक व पेरेंट्स ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सके । उन्होंने बताया की इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही विधार्थियों में अनुशासन,टीम भावना और प्रतिस्पर्धा क्षमता का विकास हो रहा है। विजयी खिलाड़ियों को मैंडल, प्रमाण पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कुछ धनराशि भी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदीप राणा पीटीआई, सुनील कुमार,विश्वास चौधरी, दिग्विजय सिंह,अंजू त्यागी,अश्विनी कुमार, राजेश कुमार मोहिनी पुंडीर, दुर्वेश त्यागी, मुकुल चौहान, पंकज कुमार सुधीर कुमार सुरभि, गीता रौतेला, संगीता,मीनाक्षी, साधना, मोनिका, मीनू,रिया राणा, सुधांशु राणा, अम्बिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *