दो युवकों पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस

रुड़की

निजामपुर में धर लौट रहे दो युवकों पर हमला करने के आरोपी बाइक पर सवार तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पीछे से आ रहे कुछ राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाया और परिजनों को सूचना दी। जोध सिंह निवासी निजामपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि उनका पुत्र शिवम सैनी और विपिन सैनी 5 जनवरी को घर लौट रहे थे। शाम को खतरी के बाग के पास पीछे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *