प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल के लेख की सराहना की

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर लिखे गए लेख को साझा करते हुए उसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के अनुरूप है प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीयूष गोयल की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि यह लेख अवश्य पढ़ा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस समझौते के माध्यम से सरकार ने बाजारों का विस्तार, रोजगार सृजन और देश के प्रमुख हितों की रक्षा सुनिश्चित की है प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस लेख में भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है, जो देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा।वहीं, पीयूष गोयल ने अपने लेख में बताया कि यह समझौता भारत के निर्यात को बढ़ावा देगा, निवेश के नए अवसर पैदा करेगा और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समझौता आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *