भालू के भय से भागते हुए पहाड़ी से गिरे बुजुर्ग की मौत

उत्तरकाशी

बीती मंगलवार देर शाम को लौंथरू-बयाणा गांव के पैदल मार्ग पर एक बुजुर्ग भालू के भय से भागते समय पहाड़ी से गिर कर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि रेंज अधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में भालू है या नहीं यह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और वनकर्मियों के अनुसार बीती मंगलवार देर शाम को सौरा निवासी विद्या प्रसाद रतूड़ी (72) लौंथरू-बयाणा पैदल मार्ग से जा रहे थे। तभी अचानक उन्हें कोटधार नामे तोक के पास एक भालू दिखाई दिया। उसके भय के कारण वे भागे तभी पैर फिसलने वे वे डिडसारी-बयाणा मोटर मार्ग पर जा गिरे। उस समय वहां से वाहन से जा रहे डिडसारी निवासी दो लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। साथ ही उन्होंने वहां से भालू को भी भागते हुए देखा। ग्रामीणों ने गंभीर घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखेम रेंज अधिकारी गोविंद पंवार ने कहा कि बुजुर्ग सड़क पर पड़े हुए थे। प्रथम दृष्टया पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हुई है। इन तथ्यों की जांच की जा रही है कि वहां पर भालू मौजूद था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *