सचिव सिमरनजीत कौर ने किया लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन

हरिद्वार

दिनांक 23 फरवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ नवोदय नगर सामुदायिक केंद्र में किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने अपने कर-कमलों द्वारा किया।

इस अवसर पर नवोदय नगर की सभासद दीपक नौटियाल़, राखी सजवान, संगीता भारद्वाज, नीलम रावत, सरिता देवी, भुवनेश्वरी देवी, रश्मि नेगी, रेखा रावत, सरस्वती देवी, हेमा रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से ऐसे विवाद, जिनका समाधान आपसी सामंजस्य से संभव है, उन्हें मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जाएगा। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, कानूनी जानकारी और सहायता का लाभ आमजन तक पहुँचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “कानून आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत लीगल एड क्लीनिक का संचालन कर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को न्याय सुलभ कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता बढ़ाने और सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और न्याय तक आसान पहुँच सुनिश्चित करना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *