घर के बाहर बार-बार बाइक चलाने के विवाद में पांच पर मुकदमा

कुछ युवकों ने घर के बाहर बार-बार बाइक चलाने से मना करने पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली ने बताया कि थाना क्षेत्र के मथाना गांव निवासी रविंद्र पुत्र सेवाराम ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी को गांव का ही देवेश उनके घर के बाहर बार-बार बाइक चला रहा था, जिससे परिवार के छोटे बच्चों को दिक्कत हो रही थी। इस पर उनके भतीजे राहुल और भाई मैनपाल ने देवेश को ऐसा करने से मना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *