गंगदासपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव
रुड़की
गंगदासपुर गांव के जंगल में सोमवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान करने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। रायसी चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी के गंगदासपुर गांव के जंगल में नाले के निकट एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है।
