केबल डालकर हो रही थी बिजली चोरी, विजिलेंस टीम ने मारा छापा

विश्वास चौधरी
भगवानपुर
उर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बुधवार को चुड़ियाला क्षेत्र में छापामारी करते हुए 17 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी निगम के अधिकारियों ने सभी आरोपियों के भवनों से केबल बरामद करते हुए उन पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से कुंजा बहादुरपुर गांव में 7 महेश्वरी गांव में 5 ओर तेज्जुपुर गांव में भी 5 भवनों पर छापामार कर बिजली चोरी पकड़ी है टीम में शामिल पुहाना उपखंड अधिकारी अंजीव राणा ने बताया कि इस दौरान 17 ग्रामीणों ने बिजली की लाइन से केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जिस पर केबल को जब्त कर लिया गया ओर सभी आरोपियों के विरूद्ध विधुत अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भारी जुर्माना लगाया गया है आगे भी बिजली चोरी की रोकथाम और अवैध कनेक्शनों पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस टीम का यह विशेष अभियान जारी रहेगा। इस दौरान देहरादून विजिलेंस टीम के साथ चुड़ियाला बिजलीघर के जेई वशीम अहमद व कर्मचारी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *