ट्यूबवेल से मोटर और तांबे के तार चोरी, मुकदमा दर्ज

रुड़की

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरपुर खेलमऊ में एक बुजुर्ग किसान की ट्यूबवेल से विद्युत मोटर और मीटर में लगे तांबे के तार चोरी होने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम शेरपुर खेलमऊ निवासी 81 वर्षीय किसान महेश चन्द के खेत में सिंचाई के लिए 7.5 हॉर्स पावर की विद्युत ट्यूबवेल लगी हुई है। आरोप है कि 18 जून 2025 की रात चोरों ने ट्यूबवेल के कमरे की दीवार तोड़कर सेंध लगाई और वहां से मोटर और मीटर में लगे कीमती तांबे के तार निकालकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। सुनवाई न होने पर बुजुर्ग किसान ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *