युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, केस दर्ज

रुड़की

ईंट भट्ठे से युवक रात के समय एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कैराना निवासी एक व्यक्ति वर्तमान में मंगलौर के एक भट्टे पर परिवार सहित रहता है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीडित ने बताया कि बीती 30 मई की रात उसे अपनी पुत्री बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पीड़ित की छोटी पुत्री ने बताया कि पास के ही भट्ठे पर ईंट भराई का काम करने वाला शुभम निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर अपने साथी राहुल के साथ बाइक पर आया था।शुभम उसकी बड़ी बहन को अपने साथ बैठाकर ले गया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *