प्रोपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रुड़की

झीवेरहेड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय एक प्रोपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की तबियल बिगड़ने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए ले जाते वक्त उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर अपने गांव आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मौत से पहले उसने एक वीडियो वायरल कर अपने एक साथी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना पर गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *