ईओ शिखा आर्या ने कार्यभार संभाला

अल्मोड़ा

द्वाराहाट नगर पंचायत की नई ईओ शिखा आर्या ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। पिछले डेढ़ साल से यहां पद रिक्त चल रहा था। इधर चेयरमैन मुकुल साह ने ईओ की तैनाती पर मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री सहित क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी का अभार जताया है। स्थायी ईओ के आने से नगर पंचायत के तहत प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड, हितचितंक भवन, रैन बसेरा, गौबाड़ा आदि के कार्य जल्दी शुरू होने के आसार बन रहे हैं। इधर केसीडीएफ के चेयरमैन भूपेंद्र कांडपाल, व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष वर्मा आदि ने भी ईओ की तैनाती की स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *