नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

रुड़की

एक आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। किशोरी के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई हैं। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि 3 अक्टूबर की शाम उनकी 16 वर्षीय पुत्री मंगलौर रोडवेज के पास खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक सिल्वर रंग की बाइक से वहां पहुंचा और किशोरी को अपने साथ बैठाकर ले गया। तहरीर में बताया गया है कि आरोपी किशोरी को लेकर रुड़की में एक स्थान पर पहुंचा, जहां उसका मामा का लड़का काम करता है।आरोपहै कि वहां पर आरोपी ने किशोरी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *