जागरूकता अभियान चलाया
पिथौरागढ़।
नगर में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों ने नाटक के जरिए ढोंगी बाबा और भीख मांगने वाले लोगों की सच्चाई बताई। सोयायटी के अध्यक्ष ओली ने कहा कि बीते कुछ समय से सीमांत क्षेत्र में तेजी से आपराधिक गतिविधियां बड़ी हैं। लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। कहा इन दिनों बड़ी संख्या में भीख मांगने वाले और ढोंगी बाबाओं की संख्या में भी तेजी आई है। कुछ लोगों ने इसे अपना व्यवस्याय बना रखा है। कहा बच्चों ने नाटक मंचन कर लोगों से ऐसे अराजक तत्वों को बढ़ावा न देने की अपील की।
