लोनिवि के ईई ने किया निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण
विकासनगर।
लोनिवि के ईई एमएस बेडवाल ने निरीक्षण भवन त्यूणी के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश भी दिए हैं। शुक्रवार सुबह त्यूणी पहुंचे ईई बेडवाल ने निरीक्षण भवन में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य की जांच की। अधिशासी अभियंता ने सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य के सम्बंध में उचित दिशा निर्देश भी दिए। ईई बेडवाल ने बताया कि निरीक्षण भवन की छत रिपेयरिंग की जा रही है। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिए गये हैं। इसके बाद उन्होंने कुल्हा पुरटाड, अणू चिल्हाड़, दारागाड कथियान, त्यूणी कथियान आदि मोटर मार्गों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। ईई ने बताया कि बरसात के मद्देनजर आए रोज बंद हो रहे मार्गों को तत्काल खोलने और यातायात सुचारू रखने के लिए सहायक और अवर अभियंता को निर्देश दिए गये हैं। इस मौके सहायक अभियंता एसएस नेगी, अपर सहायक अभियंता एसएन सेमवाल, चंदन सिंह पंवार, आशीष कुमार, संतराम चौहान, वीरेन्द्र सिंह, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
