मिश्र एवं गहलोत ने दी हरियाली तीज पर शुभकामनाएं
जयपुर ,
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां तथा अन्य कई नेताओं ने हरियाली तीज की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसी तरह श्री गहलोत ने श्रावणी तीज के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। डा जोशी ने सभी माताओं-बहनों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस मौके श्रीमती राजे ने राजस्थानी संस्कृति, सभ्यता एवं इतिहास के प्रतीक पर्व हरियाली तीज की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश में चहुंओर सुख-समृद्धि एवं हरियाली की छटा बिखेरने वाला यह त्यौहार सभी के जीवन में प्रसन्नता लाएं तथा बाबा भोलेनाथ एवं मां पार्वती की कृपा हम सभी पर बनी रहने की कामना की।
उन्होंने पुनीत पर्व हरियाली तीज को हरियाली का प्रतीक बताते हुए सभी से निवेदन किया कि इस सावन माह में अधिकाधिक वृक्षारोपण कर भारत भूमि को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता एवं स्वस्थता बनाए रखने के लिए जागरूक करना चाहिए।
डा पूनियां ने भगवान गौरी-शंकर की आराधना के पावन पर्व एवं सुहाग एवं सौभाग्य के प्रतीक हरियाली तीज की सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली परम्परा के पावन पर्व हरियाली तीज की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा तीज का यह त्यौहार सभी के जीवन सुख-समृद्धि, उमंग और खुशियों से भर देने की कामना की। इसी तरह अन्य कई नेताओं ने हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
