भू-कानून की मांग को लेकर यूकेड़ी का पौड़ी में धरना

पौड़ी।

उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भू कानून लागू करने और मूल निवास की अनिवार्यता को लागू करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान डीएम के माध्यम से सीएम को भी ज्ञापन भेजा गया। गुरुवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति स्थल पर धरना देते हुए कहा कि उत्तराखंड सीमांत राज्य है। पलायन के चलते यहां गांव के गांव खाली हो रहे है। अन्य प्रदेशों के भू माफिया प्रदेश की भूमि कब्जाने में लगे है। प्रदेश में सशक्त भू कानून नहीं होने से बाहरी लोग यहां की भूमि को खुर्द-बुर्द करने में लगे है। उन्होंने सीएम से प्रदेश में हिमाचल प्रदेश की तरह भू कानून व मूल निवास की अनिवार्यता को लागू करने व भ्रष्ट्र, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मौके पर अध्यक्ष मनमोहन पंत, सुरेश जुयाल, देवेंद्र सिंह कठैत, पूनम सिंह टम्टा, साजन रावत, अर्जुन नेगी, जयवीर, सूरज नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *