रामायण में रणबीर कपूर बनेंगे राम, महेश बाबू का पत्ता हुआ साफ?

बॉलीवुड फिल्म निर्माता मधु मेंटेना जल्द ही रामायण पर आधारित एक फिल्म फैंस के सामने पेश करने वाले हैं. ये फिल्म एक बिग बजट होने वाली है. इस फिल्म में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी स्टारकास्ट फैंस को दिखाई देने वाली है. वहीं,इस फिल्म का निर्देशन दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी करेंगे, जो इन दिनों स्क्रिप्टिंग का काम कर रहे हैं. अब फिल्म में राम के रोल पर एक नई खबर सामने आई है.

बीते काफी वक्त से सुर्खियों में है कि नितेश तिवारी की इस मेगा बजट प्रोजेक्ट रामायण फिल्म में प्रभु राम के किरदार में महेश बाबू (रूड्डद्धद्गह्यद्ध क्चड्डड्ढह्व) नजर आएंगे. कहा जा रहा था मेकर्स ने महेश की मासूमियत आदि के आधार पर उनको फिल्म में लेने का फैसला लिया है.

हालांकि महेश बाबू ने डायरेक्टर राजामौली को अपनी डेट्स पहले से दे रखी हैं. दरअसल महेश और राजामौली जल्द ही एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं. यही कारण है कि रिपोर्ट्स के अनुसार महेश बाबू ने रामायण फिल्म के राम जैसे अहम रोल को मना कर दिया है. हालांकि इस पर किसी प्रकार की आधिकारिक मुहर नही लगी है.

ऐसे में कहा जा रहा है अब रामायण के लिए मेकर्स रणबीर कपूर को लेने वाले हैं. खबरों के अनुसार महेश बाबू की तरफ से ना होने के बाद मेकर्स ने रणबीर कपूर को साइन करने का फैसला किया है. वहीं, ताजा रिपोर्ट की मानें तो नितेश तिवारी ने खुद रणबीर कपूर को रामायण में भगवान राम बनने का ऑफर दिया है. हालांकि कि रणबीर अभी लव रंजन की फिल्म में बिजी हैं, ऐसे में वह जल्द ही इस पर फैसला ले सकते हैं. अगर रणबीर इसके लिए हां कहते हैं, तो ये उनके करियर की बेहद अहम फिल्म होने वाली है.

अगर रणबीर फिल्म में राम का किरदार निभाते हैं, तो देखना होगा कि वह फैंस को खुद से कितना कनेक्ट कर पाते हैं. वहीं रणबीर का फिल्म में सामना ऋतिक रोशन से होगा, जो इसमें रावण के रोल में दिखाई देने वाले हैं. वहीं, फिल्म में सीता के किरदार में दीपिका नजर आएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *