पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहायता का चेक
विकासनगर
30 अगस्त को कोटड़ा गांव में आपदा के दौरान मकान क्षतिग्रस्त होने से मृतक बच्चे के परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद दी गई। शनिवार सुबह विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और तहसीलदार सोहन सिंह रागढ़ ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को चेक प्रदान किया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पीड़ित परिवार को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि भाजपा सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। भविष्य में भी किसी भी प्रकार की मदद हो, तो परिवार उनसे संपर्क कर सकता है। इस मौके पर जिला नियोजन समिति सदस्य यशपाल सिंह नेगी, राजेश थपली, विक्रम सिंह, सोहन पाल सिंह, वीर सिंह रावत, राकेश पुंडीर, राजपाल सिंह पंवार, रमेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
