डेंगू और वायरल से दो की मौत

कानपुर।
 शहर में डेंगू और वायरल का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी इलाज करा रहे दो मरीजों की मौत हो गई। एक फतेहपुर का तथा दूसरी किशोरी घाटमपुर की रहने वाली है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों मरीजों ने अस्पताल आने में देर कर दी।
फतेहपुर के गोरेलाल (68) की हैलट इमरजेंसी में भोर अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौत हुई। उसका सात दिन से फतेहपुर के जिला अस्पताल के बाद नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। इसी तरह वायरल निमोनिया और चेस्ट संक्रमण के कारण घाटमपुर की अंशिका (14) की सीएचसी में इलाज के बाद हैलट रेफर किया गया लेकिन परिजनों ने उसे चकेरी के नर्सिंग होम भर्ती करा दिया, पर उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *