आप की 21 मार्च को होने वाली बाघापुराना किसान रैली की रणनीति बनी
जालंधर……..
आम आदमी पार्टी (आप) ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पिछले कई महीने से संघर्ष कर रहे किसानों के हक में 21 मार्च को बाघापुराना में की जा रही रैली की तैयारी शुरू कर दी है। किसान रैली के बारे में किसानों को जागरूक करने और वॉलंटरियरों को तैयार करने के लिए मंगलवार को जालंधर केंद्रीय विधानसभा हलके में एक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता आप जालंधर के पूर्व इंचार्ज डॉ. संजीव शर्मा ने की। डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि वालंटियर किसान और किसान हितैषी लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की खेती-किसानी बचाने के लिए पूरा जोर लगा देगी। इसके तहत ही 21 मार्च को बाघापुराना में पार्टी के राज्य संयोजक भगवंत मान की अगुआई में किसान रैली की जा रही है।
