नगर निगम में शामिल करने को लेकर दिया धरना
ऋषिकेश।
आईडीपीएल कॉलोनी व खांड गांव वासियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। वे अपने क्षेत्र को नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में शामिल नहीं किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने सरकार से आईडीपीएल कॉलोनी, कृष्णानगर कॉलोनी, खांड गांव को नगर निगम में शामिल करने की मांग की।
शुक्रवार को आईडीपीएल कॉलोनी व खांड गांव वासियों ने त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार झूठे वायदे कर रही है। वर्षों से कृष्णा नगर कॉलोनी, खांड गांव, आईपीएल कॉलोनी में रह रहे लोगों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कृष्णा नगर कॉलोनी, खांड गांव, आईपीएल आदि क्षेत्रों को नगर निगम ऋषिकेश में शामिल किया जाए। ताकि यहां के लोगों को सुविधाएं मिल सके। नगर निगम बोर्ड का सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव व मुख्यमंत्री की घोषणा का अनुपालन होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी जताई। धरना देने वालों में हरीश पंत, रोशन ध्यानी, पीएस पटेल, शोभाराम भट्ट, नरेंद्र सिंह रावत, गुलाब वर्मा, डॉ बीएन तिवारी, राम सकल, लता देवी, मजरिया देवी आदि शामिल थे।
