पदोन्नति को लेकर विवि गेट पर दिया धरना
श्रीनगर गढ़वाल।
पदोन्नति एवं वरिष्ठता मामले को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रशासनिक भवन में कार्यरत एमटीएस कर्मचारी राकेश थपलियाल का क्रमिक अनशन शनिवार को चौथे दिन भी प्रशासनिक भवन के गेट के समक्ष जारी रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय के बावजूद वरिष्ठता एवं पदोन्नति मामले में विवि की ओर से कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह 10 माह से वह इस प्रकरण को लेकर विवि के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। कहा यदि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार उनके मामले में विवि स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
