डीएम ने अधिकारियों से कहा, जल्द खोलें सभी बंद सड़कें
पिथौरागढ़
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में बारिश के बाद बंद चल रही कई सड़कों को देखा। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को किसी भी हाल में सड़क खोलने के आदेश दिए हैं। डीएम ने पिथौरागढ़ घाट सड़क का भी निरीक्षण किया। इससे पहले भी वे कई घंटे खड़े रहकर भारी बारिश में इस सड़क को खुलना चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों से मलबा हटा लिया जाए। पिथौरागढ़ जनपद की आतंरिक सड़कों को भी डीएम ने शीघ्र खोलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा सड़क कटिंग के कारण खतरे में आए मकानों की सुरक्षा का भी जल्द प्रबंध करें। डीएम लगातार आपदा के बाद हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को नदी किनारे खतरे में आए भवनों में रह रहे लोगों की सुरक्षा के भी प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जन जीवन को सामान्य बनाने के लिए सभी अधिकारियों को तत्परता से काम करने को कहा गया है।
