एलपीसीपीएस में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ ।
लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज ने अपने नये सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। जिसके बाद कॉलेज के डांस क्लब (राजवंशी) द्वारा एक सुंदर क्लासिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निदेशक हर्षित सिंह ने कहा कि हमारी संस्था छात्रों में मानवीय गुणों के विकास के साथ-साथ नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करने के लिए पर्याप्त अवसर देती है। जिससे छात्रों का आगामी जीवन सुनियोजित और संतुलित ढंग से चल सके। डीन डॉ. एलएस अवस्थी ने नये सत्र के छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा कॉलेज छात्रों की प्लेस्मेंट पर जोर देने के साथ-साथ उनकी ट्रेनिंग पर ज्यादा जोर देता है। सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि कोई भी छात्र सामान्य नहीं होता है। उसके अंदर जरूर कोई ना कोई अलग बात और क्षमता होती है। जैसे शरीर को अन्न की जरूरत होती है। वैसे ही दिमाग को साहित्य की जरूरत होती है। कार्यक्रम में डायरेक्टर हर्षित सिंह, डीन डॉ. एलएस अवस्थी, अनीता चौधरी प्रधानाचार्य, गोमती नगर, महिंद्रा के प्रमुख अनुराग, रोशन सिंह राणा एवं फं डा मेकर्स के हेड सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
