सचिव ऊर्जा ने दिया बेरोजगार संघ को आश्वासन
देहरादून।
यूपीसीएल और पिटकुल में जूनियर इंजीनियर के पद बढ़ाने को लेकर शासन ने 15 दिन का समय मांगा। सचिव ऊर्जा सौजन्या ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बेरोजगार संघ ने पद बढ़ने तक आंदोलन स्थगित न करने का ऐलान किया। कहा कि 28 अक्तूबर की कैबिनेट में ही पद बढ़ाने का फैसला लिया जाए। ऐसा न होने पर भूख हड़ताल जारी रहेगी। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आयोग रिजल्ट जारी कर चुका है। बेरोजगारों का चयन हो चुका है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि पद ही स्वीकृत नहीं हैं। ऐसे में बेरोजगारों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। यूपीसीएल में 60 और पिटकुल में 42 पद बढ़ाए जाने हैं। सचिव ऊर्जा सौजन्या ने 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राहुल गुलेरिया, नमिता उनियाल, जितेंद्र भट्ट मौजूद रहे।
