सलमान खुर्शीद के किताब की टिप्पणी पर भड़की भाजयुमो

बागेश्वर।

बागेश्वर में भाजयुमो ने कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के सनराइज ओवर अयोध्या कीताब पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने इसे हिंदुविरोधी बताया और इस तरह की कीताब पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सलमान के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सनराईज ओवर आयोध्या किताब मे हिन्दूत्व की तुलना भगवा आंतवाद से की है। जो हिंदू धर्म का अपमान है। हिंदू धर्म की तुलना एक आतंकवादी संगठन से करने वालों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस तरह की कीताब को बंद करने तथा कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, रत्न सिंधी, प्रकाश साह, शेर सिंह बिष्ट, दीपा आर्या, विपिन जोशी, नवीन रावल, खड़क टगंडिया, रवि करायत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *