विधायक आवास पर बिफरे किसान, सौंपा ज्ञापन

भिवानी———-

संयुक्त किसान मोर्चा जिला इकाई की अगुवाई में किसानों ने विधायक आवास पर रोष प्रदर्शन किया। विधायक के नाम उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। किसानों के समर्थन में आने वाले अविश्वास प्रस्ताव के लिए समर्थन मांगा। किसान बोले तीन कृषि कानून किसान ही नहीं आम लोगों के लिए भी ठीक नहीं हैं। इसलिए जन प्रतिनिधियों को किसानों का साथ देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को किसानों के समर्थन में विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके समर्थन में किसानों ने प्रदेश भर में भाजपा-जजपा के विधायकों को ज्ञापन सौंपा तथा उन्हें भी इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में आने की अपील की। मंगलवार को इसी के तहत भिवानी में किसान विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर उन्हे ज्ञापन सौंपने पहुंचे तथा विधायक की अनुपस्थिति में उनके पीए को ज्ञापन सौंपा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *